Home उत्तराखण्ड लालकुआं👉 सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल बनी अपर पुलिस अधीक्षक नैनीताल बधाईयो...

लालकुआं👉 सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल बनी अपर पुलिस अधीक्षक नैनीताल बधाईयो का लगा तांता

327
0
Google search engine

अजय अनेजा 👉 ब्यूरो चीफ 👉 लालकुआं 👉

7

नैनीताल। क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल को अपर पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत किए जाने पर नैनीताल पुलिस द्वारा शनिवार को पुलिस लाइन में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस दौरान एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने उनके कंधों पर अलंकार सुसज्जित कर पदोन्नति की शुभकामनाएं दीं।

एसएसपी ने कहा कि क्षेत्राधिकारी के रूप में दीपशिखा अग्रवाल ने कानून व्यवस्था बनाए रखने में सराहनीय कार्य किया है। नई जिम्मेदारी में भी वे अपने अनुभव और कार्यकुशलता से उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी।

वर्ष 2017 बैच की पीपीएस अधिकारी दीपशिखा अग्रवाल इससे पूर्व ऊधम सिंह नगर, एस.पी.आर., विजिलेंस सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रह चुकी हैं। वर्तमान में क्षेत्राधिकारी लालकुआं के रूप में उन्होंने कई चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में प्रभावी कानून व्यवस्था सुनिश्चित की।

पीपिंग सेरेमनी के दौरान एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्राएसपी सिटी मनोज कुमार कत्यालएसपी दूरसंचार रेवाधर मठपालसीओ रामनगर सुमित पांडे तथा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल हरकेश सिंह मौजूद रहे।

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here