Home उत्तराखण्ड नगर निगम के नए भवन के लिए 15.74 करोड़ हुए जारी ...

नगर निगम के नए भवन के लिए 15.74 करोड़ हुए जारी  पुराने जर्जर भवन की जगह बनेगा बहुमंजिला हाईटैक भवन

25
0
Google search engine

रंजीत संपादक

रुद्रपुर । नगर निगम रुद्रपुर के पुराने जर्जर कार्यालय की जगह बहुमंजिला नया भवन निर्माण करने के लिए शासन ने 15.74 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद नये भवन का निर्माण शुरू हो जायेगा।

जानकारी देते हुए महापौर विकास शर्मा ने बताया कि धामी सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश भर में कई विकास परियोजनाओं के लिए बजट जारी किया है। इसमें रूद्रपुर नगर निगम को भी सरकारी खजाने से बड़ी सौगात मिली है। महापौर ने बताया कि रूद्रपुर नगर निगम के कई कार्यालय अभी तक जर्जर भवन में संचालित हो रहे थे, जिसके लिए नगर निगम के नये बहमंजिला और बहुउपयोगी कार्यालय भवन के लिए शासन को भेजा गया था, इसकी स्वीकृत शासन से पहले ही मिल चुकी थी। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर नगर निगम के नये भवन के लिए 15.74 करोड़ का बजट भी जारी हो गया है। जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर भवन निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

महापौर विकास शर्मा ने बताया कि 15.74 करोड़ रुपये की लागत से तीन मंजिला हाईटेक भवन तैयार किया जाएगा। इस परिसर में विशाल पार्किंग के अलावा ग्राउंड फ्लोर, प्रथम तल और द्वितीय तल का निर्माण होगा, जबकि छत (टैरेस) पर एक बड़े हॉल का प्रावधान रखा गया है। ग्राउंड और प्रथम तल पर यूएलबी कार्यालय संचालित होंगे, जबकि द्वितीय तल और टैरेस हॉल का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा सकेगा। स्टिल्ट पार्किंग एरिया में वाहनों के खड़े होने की व्यवस्था के साथ-साथ आधुनिक रिसेप्शन, वेटिंग एरिया, टैक्स कलेक्शन काउंटर और स्टोर रूम जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

भवन का डिजाइन उत्तराखंड की भौगोलिक संरचना, जलवायु और सांस्कृतिक विशेषताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। पूरी इमारत भूकंपरोधी तकनीक पर आधारित होगी। इस नई और सुविधायुक्त इमारत के बनने से नगर निगम की कार्यप्रणाली और अधिक पारदर्शी व सुदृढ़ होगी, जिसका सीधा लाभ शहर की आम जनता को बेहतर सेवाओं के रूप में मिलेगा।

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here