Home उत्तरप्रदेश कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा आठ अप्रैल को पहुंचेगी रूद्रपुर –...

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा आठ अप्रैल को पहुंचेगी रूद्रपुर – आगामी चुनावों के लिए बनाई जायेगी रणनीति

27
0
Google search engine

रंजीत संपादक

रुद्रपुर। उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के आगामी 8 अप्रैल के जनपद दौरे को लेकर कांग्रेस संगठन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने पत्रकारों को बताया कि बताया कि 8 अप्रैल को रुद्रपुर के भूरारानी स्थित नजारा बैंकट हॉल में दोपहर 12 बजे से महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश प्रभारी के साथ साथ प्रदेश नेतृत्व के तमाम बड़े नेता भी शिरकत करेंगे।

जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि प्रदेश प्रभारी का यह दौरा कार्यकर्ताओं के लिए संजीवनी साबित होगा। उन्होंने कहा कि कुमारी शैलजा का यह प्रवास जिले के प्रत्येक कांग्रेसी कार्यकर्ता में नई ऊर्जा का संचार करेगा और उन्हें चुनावी मैदान में उतरने के लिए प्रोत्साहित करेगा। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और प्रदेश के दोनों सह-प्रभारियों सहित जनपद के समस्त विधायक भी मौजूद रहेंगे। गावा ने कहा कि कांग्रेस आगामी चुनावों को पूरे दमखम और एकजुटता के साथ लड़ने जा रही है और इसके लिए संगठन को धरातल पर अभेद्य बनाने की दिशा में काम शुरू हो चुका है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं की इस महत्वपूर्ण बैठक में केवल भाषणबाजी नहीं होगी, बल्कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से भी सीधी राय ली जाएगी। आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर इस दौरान व्यापक मंथन किया जाएगा ताकि प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस की पकड़ मजबूत हो सके। उन्होंने बताया कि इस बैठक में जिला, महानगर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों सहित महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस और अन्य सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। इसके अलावा जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों और पूर्व में चुनाव लड़ चुके जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है ताकि सभी के अनुभवों का लाभ चुनावी रणनीति बनाने में लिया जा सके।

हिमांशु गावा ने आह्वान किया कि संगठन को सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का एकजुट होना अनिवार्य है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 8 अप्रैल की यह बैठक जनपद में कांग्रेस के विजय अभियान की नींव रखने का काम करेगी। पूरे जिले से कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम इस कार्यक्रम में शामिल होगा, जिसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here