रंजीत संपादक
जनपद ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति द्वारा जनपद में अवैध नशे के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानकमत्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 14.03.2026 को 02 व्यक्तियों को मोटरसाइकिल से स्मैक/हेरोइन का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 6.85 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद की गई। इस संबंध में कोतवाली नानकमत्ता में FIR No. 55/2026 धारा 8/21/60 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।






















