Home उत्तराखण्ड रुद्रपुर में महिला मोर्चा का यूथ कांग्रेस के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन

रुद्रपुर में महिला मोर्चा का यूथ कांग्रेस के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन

195
0
Google search engine

रंजीत संपादक

आज रुद्रपुर में महिला मोर्चा द्वारा दक्ष चौराहे पर यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट समिट के नाम पर किए गए प्रदर्शन के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया।

महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की नीतियों को देश को लज्जित करने वाला बताते हुए उसका कड़ा विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों एवं प्रदर्शनों के माध्यम से देश की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे महिला मोर्चा किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगा।

प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस की नीतियां राष्ट्रहित के विपरीत हैं और जनता इनके वास्तविक स्वरूप को भली-भांति समझ चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला मोर्चा राष्ट्र की गरिमा और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी, स्वाति शर्मा, पिंकी चतुर्वेदी, रजनी रावत, प्रीति धीर, साधना शर्मा, ममता त्रिपाठी, गीता भारद्वाज, आशा मिश्रा, अर्चना राय, आरती मौर्य, मोना, ललिता, कंचन नेगी, माधवी दीक्षित, दुर्गा पांडे सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

महिला मोर्चा ने चेतावनी दी कि भविष्य में भी यदि इस प्रकार की राष्ट्रविरोधी गतिविधियां की जाती हैं तो उसका लोकतांत्रिक तरीके से कड़ा विरोध जारी रहेगा।

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here