रंजीत संपादक
देहरादून में विभिन्न जिलों में पत्रकार साथियों की निरस्त की गई प्रेस मान्यता के प्रकरण में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश शास्त्री और महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी के नेतृत्व में सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी जी और अपर निदेशक श्री आशीष त्रिपाठी जी से मिला। दोनों अधिकारियों के समक्ष वार्ता के दौरान यह विषय प्रमुखता से उठाया गया। वार्ता के बाद यह सकारात्मक आश्वासन मिला कि जिन साथियो पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, को छोड़ कर शेष पत्रकार साथियों की निरस्त की गई प्रेस मान्यता से संबंधित सभी मामलों का यथाशीघ्र निस्तारण कर पुनः प्रेस मान्यता का नवीनीकरण कर दिया जाएगा।
*आश्वस्त रहें, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन अपने साथियों के हितों के संरक्षण के लिए सदैव तत्पर है और अपने संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। जरूरत इस बात की है कि हम हमेशा की तरह “एक रहें और नेक रहें।” वार्ता के दौरान हल्द्वानी के साथी दीपक अधिकारी के प्रकरण पर भी सार्थक वार्ता हुई। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पूरी मुस्तैदी के साथ आपके साथ है। एकजुटता बनाए रखें, यही समय की जरूरत है।






















