Home उत्तराखण्ड अतिक्रमण पर सख्ती के बाद व्यापारियों को राहत – चेतावनी के...

अतिक्रमण पर सख्ती के बाद व्यापारियों को राहत – चेतावनी के साथ महापौर ने चालान में दी रियायत

128
0
Google search engine

रंजीत संपादक

रुद्रपुर। नगर निगम की हालिया अतिक्रमण-विरोधी कार्रवाई में बाजार क्षेत्र के कई व्यापारियों पर लगाए गए चालान में व्यापारियों को राहत मिली हैं। गुरुवार को देवभूमि व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुनील ठुकराल के नेतृत्व में मिले व्यापारियों की गुहार के बाद महापौर विकास शर्मा ने बड़ा निर्णय लिया। उन्होंने सहायक नगर आयुक्त राजू नवियाल को चालान की धनराशि में रियायत देने के निर्देश जारी किए।  बता दें पिछले दिनों महापौर के निर्देश पर बाजार में सड़क पर अतिक्रमण कर कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। मनमानी करने वाले कई व्यापारियों के पाँच से दस हजार रुपये तक के चालान काटे गये थे। कार्रवाई के बाद बाजार में व्यवस्था तो सुधरी, लेकिन भारी चालान को लेकर व्यापारी चिंतित थे।  नगर निगम में भेंट के दौरान व्यापारियों ने महापौर के समक्ष चालान माफ करने का आग्रह किया। साथ ही बाजार क्षेत्र की समस्याओं को भी विस्तार से रखा। इसमें जगह-जगह डस्टविन लगाने, बिजली की तारों को भूमिगत करने, नालियों के निर्माण और अन्य बुनियादी सुविधाओं की मांग मुख्य रूप से शामिल रही। महापौर ने इन सभी मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।  महापौर ने व्यापारियों को फिलहाल चालान में रियायत देने के साथ ही व्यापारियों को कड़े शब्दों में चेताया कि यह अंतिम अवसर है। आगे से यदि किसी दुकान का सामान नाली से बाहर पाया गया, तो चालान के साथ-साथ सामान भी जब्त किया जाएगा। व्यापारियों ने भी आश्वस्त किया कि भविष्य में कोई भी व्यापारी सड़क पर अतिक्रमण नहीं करेगा और उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करे।  महापौर ने बताया कि मुख्य बाजार को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने की योजना पर नगर निगम तेजी से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि वीर हकीकत राय मार्ग को हाईटेक सुविधाओं से लैस बनाने का प्रोजेक्ट तैयार हो चुका है, और जल्द ही यह शहर का सबसे आकर्षक मार्ग बनेगा। इसी तरह शहर की अन्य प्रमुख सड़कों को भी विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र में जहां नाली और फुटपाथ बनना है उसके लिए बजट स्वीकृत किया जा चुका है। इसी माह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रुद्रपुर आगमन के दौरान इन विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया जायेगा

महापौर के साथ हुई बैठक में अध्यक्ष सुनील ठुकराल सहित अन्य व्यापारियों ने चालानों में रियायत देने और अन्य विकास कार्यों के प्रति आश्वासन पर आभार व्यक्त किया। इस दौरान पार्षद चिराग कालरा, अमित अरोरा, सन्नी, केवल बत्रा, सुभाष बत्रा, जौम्बी भल्ला, शिवम अनेजा, अक्षित अनेजा, बल्देव ग्रोवर, राहुल छाबड़ा आदि मौजूद रहे।

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here