रंजीत संपादक
वार्ड 11, संजय नगर में चल रहे सफाई अभियान के तहत आज क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में सफाई नायक मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने सक्रिय रूप से भाग लिया। साथ ही पर्यावरण मित्रों ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाने में सहयोग किया।
मीडिया संदेश के संपादक रंजीत कुमार ने अभियान की कवरेज करते हुए बताया कि स्थानीय लोगों की सहभागिता से यह पहल और भी प्रभावी बन रही है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें और इस तरह के अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
“स्वच्छता ही सेवा है” के संदेश के साथ यह अभियान निरंतर जारी है, जिसका उद्देश्य संजय नगर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाना है।






















