रंजीत संपादक
आबकारी आयुक्त महोदया के आदेश एवं जिला आबकारी अधिकारी, उधमसिंहनगर के निर्देश पर अवैध मादक द्रव्यों के निर्माण, बिक्री एवं भंडारण के अड्डों के समूल विनिष्टीकरण के तहत क्षेत्र-2 खटीमा टीम द्वारा वन विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान आलावर्दी क्षेत्र के किलपुरा रेंज में नाले के पास संचालित 3 अवैध शराब की भट्टियों को नष्ट कर दिया गया। आसपास की तलाशी में टीम ने लगभग 60 लीटर कच्ची शराब बरामद की, साथ ही करीब 2000 किलोग्राम लहन (शराब बनाने की सामग्री) को मौके पर ही नष्ट किया गया।
इस कार्रवाई का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक बृजेश जोशी द्वारा किया गया।





















