Home उत्तराखण्ड किसानों के धरना प्रदर्शन को ठुकराल ने दिया समर्थन

किसानों के धरना प्रदर्शन को ठुकराल ने दिया समर्थन

6
0
Google search engine

रंजीत संपादक

रुद्रपुर। धान खरीद शुरू नहीं होने से नाराज किसानों ने सोमवार को गल्ला मंडी में धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन और सरकार के खिलाफ रोष जताया। आक्रोशित किसानों ने धान खरीद तत्काल शुरू कराने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम भी लगाया। धरना-प्रदर्शन की सूचना पर पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल भी किसानों के बीच पहुंचे और उनके आंदोलन को समर्थन दिया। ठुकराल ने किसानों की मांगों को जायज बताते हुए सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। ठुकराल ने कहा कि धान खरीद का समय शुरू होने के बावजूद किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। किसानों की फसल तैयार है, लेकिन खरीद व्यवस्था शुरू नहीं होने से उन्हें अपनी उपज के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाना चाहिए और धान खरीद की व्यवस्था जल्द शुरू होनी चाहिए। धरने के दौरान किसानों ने प्रशासन से खरीद केंद्रों को तत्काल संचालित करने तथा धान खरीद की व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की।

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here