रंजीत संपादक
उत्तराखंड STF की Kumaun Unit में Inspector के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे एक ऐसे अधिकारी, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान अपराध और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपनी कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा की एक अलग पहचान बनाई।
बीते एक वर्ष में इनके निर्देशन एवं नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण अभियानों को अंजाम दिया गया।
चाहे नशे के अवैध कारोबार पर प्रहार करते हुए लगभग 800 ग्राम हेरोइन की बरामदगी हो, वन्यजीव तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए हाथी दांत की बरामदगी हो, अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश हो, फर्जी शस्त्र लाइसेंस तैयार करने वाले मास्टरमाइंड तक पहुँचना हो या फिर आम जनमानस के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाली नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करना हो।
इन सभी महत्वपूर्ण कार्रवाइयों ने इनके एक वर्ष के कार्यकाल को विशेष उपलब्धियों से भर दिया।
इनकी कार्यशैली की विशेषता रही कि केवल अपराधियों की गिरफ्तारी तक सीमित न रहकर अपराध के पूरे नेटवर्क को उजागर करने पर विशेष ध्यान दिया गया।
इसी उत्कृष्ट कार्यशैली, समर्पण और उल्लेखनीय उपलब्धियों को देखते हुए दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को इन्हें प्रतिष्ठित DGP GOLD DISC से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान न केवल एक अधिकारी की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि उनकी मेहनत, नेतृत्व क्षमता और पूरी STF टीम के सामूहिक प्रयासों का भी प्रतीक है।
निश्चित रूप से यह सम्मान इनके लिए एक नई प्रेरणा और भविष्य में और बेहतर कार्य करने की जिम्मेदारी लेकर आया है।
कर्तव्य के प्रति समर्पण, अपराध के विरुद्ध दृढ़ संकल्प और वर्दी की गरिमा को सर्वोपरि रखने वाले ऐसे अधिकारियों को सलाम।





















