रंजीत संपादक :- बाजपुर। अवैध मादक द्रव्यों के निर्माण, बिक्री और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में कच्ची शराब और लहन बरामद किया। दिनांक 05 जून 2026 को माननीय संयुक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप कुमार के आदेश एवं सहायक आबकारी आयुक्त एन.आर. जोशी के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट (क्षेत्र-4, बाजपुर) के नेतृत्व में मसीत, केलाखेड़ा, कुईखेड़ा और सरकड़ी क्षेत्रों में संयुक्त दबिश अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्र-4 बाजपुर, मण्डलीय प्रवर्तन दल (कुमाऊं मंडल), जनपदीय प्रवर्तन दल तथा क्षेत्र-01 रुद्रपुर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए लगभग 130 लीटर कच्ची शराब बरामद की तथा मौके पर 12,000 किलोग्राम लहन नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत 3 अभियोग पंजीकृत किए गए। अभियान में आबकारी निरीक्षक प्रताप राम, उप आबकारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार, प्रधान आबकारी सिपाही पवन कुमार कंबोज, विकास रावत, संतोष लोहानी, दीपक दुबे तथा आबकारी सिपाही वीरेंद्र कुमार, वंदना घिल्डियाल, अर्चना यादव, रेनुका बोरा और गीता जोशी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।





















