Home उत्तराखण्ड बेघर होने की चिंता हुई कम, दरियानगर के 300 परिवारों के लिए...

बेघर होने की चिंता हुई कम, दरियानगर के 300 परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बने शिव अरोरा

36
0
Google search engine

रंजीत संपादक -: रुद्रपुर। वार्ड नं. 37 दरिया नगर मे 50 वर्षो से रह रहें 300 परिवारों को हटाये जाने की तलवार के बीच संकट मोचन के रूप मे नजर आये रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा।आपको बता दे विगत 50 – 60 वर्षो से दरियानगर क्षेत्र मे रह रहें 300 परिवार जिनको हाईकोर्ट के आदेश पर विकास प्राधिकरण द्वारा हटाये जाने की प्रकिया समय समय पर की गई गई जिसको विधायक द्वारा रुकवा दिया गया था,वही अब सभी गरीब परिवार उनके आशियाने बचाये जाने की आस से विधायक शिव अरोरा को मिले।तो वही विधायक शिव अरोरा ने मामले की जानकारी लीं तब ज्ञात हुआ की जिस क्षेत्र मे 300 परिवार निवास करते आ रहें है वह क्षेत्र मास्टरप्लान मे नलकूप मे दर्ज है जिस कारण उन परिवारों द्वारा नजूल मालिकाना हक के लिये आवेदन दिया था तो आवेदन उनके ख़ारिज कर दिये गये की उक्त भूमि जहाँ 300 परिवार 50 वर्ष से ऊपर से रह रहें है वह क्षेत्र नलकूप मे दर्ज है।वही इस गंभीर समस्या को लेकर विधायक शिव अरोरा विकास प्राधिकरण मे जिला विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष के पास दर्जनों महिलाओ संग पहुँचे ओर उनको लिखित ज्ञापन देकर दरियानगर जहाँ 50 वर्ष से अधिक समय से आशियाना बनकर रह रहें 300 परिवारों उक्त भूमि को मास्टरप्लान मे संशोधन करवा कर नलकूप के स्थान पर आवासीय क्षेत्र दर्ज किया जाये,जिससे बार बार माननीय न्यायालय के आदेश के बाद समय समय पर हटाये जाने की कार्यवाही के संकट से निजाद मिल सके ओर साथ ही विधायक ने कहा अब अतिक्रमण हटाने जैसी कोई कार्यवाही ना ज़ब तक मास्टरप्लान मे संसोधन कर आवासीय क्षेत्र दर्ज नहीं हो जाता। वही इस विषय को प्राधिकरण उपाध्यक्ष जयकिशन ने गंभीरता से सुनते हुऐ भरोसा दिया की दरियानगर के 300 परिवारों की इस समस्या समाधान हेतु मास्टरप्लान मे संशोधन कर नलकूप के साथ पर आवासीय क्षेत्र दर्ज करने की प्रकिया की जायेगी। विधायक शिव अरोरा बोले निश्चित रूप से इस जनहित के जुड़े विषय पर प्राधिकरण उपाध्यक्ष से सकरात्मक चर्चा हुई है उन्होंने मास्टरप्लान मे संशोधन कर इसको आवासीय क्षेत्र दर्ज करने की बात कही है ओर आवासीय क्षेत्र दर्ज होने के बाद यह 300 परिवार नजूल मालिकाना हक जो अभी हाई कोर्ट माननीय न्यायालय मे किसी कारण वश लंबित है उसके समाधान होते ही यह सभी परिवारो को उनकी भूमि का मालिकाना हक भी मिल सकेगा। वही विधायक के इस प्रयास से दरिया नगर क्षेत्र के पीड़ित परिवार को काफ़ी राहत मिली है ओर आने वाले समय मे जल्द ही इस विषय का समाधान हो जायेगा। इस दौरान नन्दलाल शर्मा, नन्हें कुमार, विक्रम, सन्नी पासवान, कमला, शांति देवी, सीमा, पार्वती, रमा देवी, सरोज, अनीता देवी, प्रभा, रौशनी महिमा, सुषमा आदि लोग मौजूद रहें।

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here