Home कलम से ! पंचवटी कॉलोनी के शिव मंदिर को मिला नया स्वरूप, विधायक शिव अरोरा...

पंचवटी कॉलोनी के शिव मंदिर को मिला नया स्वरूप, विधायक शिव अरोरा ने किया सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण

29
0
Google search engine

रंजीत संपादक

रुद्रपुर। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम किरतपुर स्थित पंचवटी कॉलोनी में विधायक निधि से स्वीकृत शिव मंदिर के सौंदर्यकरण कार्य का विधायक शिव अरोरा ने विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर पंचवटी कॉलोनीवासियों ने विधायक का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक शिव अरोरा ने मंदिर परिसर में पहुंचकर भगवान महादेव के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि पंचवटी कॉलोनी के लोगों ने शिव मंदिर के सौंदर्यकरण की मांग उनके समक्ष रखी थी। भगवान के मंदिर और धार्मिक स्थलों के सौंदर्यकरण का विषय ऐसा है, जिस पर तत्काल कार्य होना चाहिए। हमारे देवी-देवताओं के मंदिर भव्य एवं सुंदर दिखाई दें और पूजा स्थलों पर बेहतर व्यवस्थाएं हों, यह हम सभी का दायित्व है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाएं आवश्यक हैं, लेकिन इसके साथ ही धार्मिक स्थलों का संरक्षण एवं सौंदर्यकरण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। अपने कार्यकाल में उन्होंने रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों को बेहतर स्वरूप देने के लिए लगातार प्रयास किए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुविधाजनक और सुंदर पूजा स्थल उपलब्ध हो सकें।विधायक ने कहा कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। जनभावनाओं और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार पूरन रावत, सर्वेश कुमार, ज्ञानप्रकाश, अभय कुमार, सरोज देवी, छाया, पूजा, महिमा, सुमन, प्रीति सहित पंचवटी कॉलोनी के अनेक लोग उपस्थित रहे।

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here