Home उत्तराखण्ड नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ा रुख करीब डेढ़ लाख की स्मैक के...

नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ा रुख करीब डेढ़ लाख की स्मैक के साथ दो शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार 

30
0
Google search engine

रंजीत संपादक

ऊधमसिंहनगर  अजय गणपति महोदय के निर्देशन में जनपद में अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 23.02.2026 की सायंकाल कोतवाली नानकमत्ता पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान सिद्धा नवादिया हाईवे के पास से एक मोटरसाइकिल सवार 02 व्यक्तियों (01 पुरुष व 01 महिला) को संदिग्ध अवस्था में रोका गया।

तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 14 ग्राम अवैध स्मैक/हेरोइन बरामद की गई। बरामद स्मैक की बाजार कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में स्मैक के स्रोत के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिस पर अग्रिम विवेचना की जा रही है।

बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली नानकमत्ता में FIR संख्या 27/2026, धारा 8/21/60 NDPS एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

*जनपद पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगा।*

सोनू सिंह पुत्र बलविन्द्र सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम पुरनगढ़, नौगजा, कोतवाली नानकमत्ता, जनपद ऊधमसिंहनगर।

सुनीता कौर पत्नी सुखविंदर सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम पुरनगढ़, नौगजा, कोतवाली नानकमत्ता, जनपद ऊधमसिंहनगर।

 

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here