Home अपराध जनपद के सभी थाना/कोतवाली क्षेत्रों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तथा अन्य माध्यमों...

जनपद के सभी थाना/कोतवाली क्षेत्रों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तथा अन्य माध्यमों पर रखी जा रही है सतर्क निगरानी।

51
0
Google search engine

रंजीत संपादक

जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा फायरिंग की घटनाओं की रोकथाम तथा सोशल मीडिया पर शस्त्रों का प्रदर्शन कर भय और दहशत का माहौल बनाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति द्वारा कड़ा रुख अपनाया गया है।एसएसपी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध शस्त्र रखने वाले, सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वाले तथा फायरिंग कर वीडियो/फोटो वायरल करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाए।इसी क्रम में एसएसपी महोदय के निर्देशानुसार संपूर्ण जनपद में 15 दिन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतर्क निगरानी रखते हुए तथा अन्य माध्यमों से ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

एसएसपी ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले, अवैध शस्त्र रखने वाले तथा सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।*

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here