रंजीत संपादक
ऊधमसिंह नगर द्वारा नशे और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु दिए गए कड़े निर्देशों के क्रम में, पुलभट्टा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के कुशल पर्यवेक्षण में टीम ने एक अभियुक्त को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
दिनांक 16 मार्च 2026 को थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश और गश्त पर थी। इस दौरान टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान अभियुक्त के शिव कुमार पुत्र रामजीवन, पुरानी मंडी, रेलवे स्टेशन के पास, थाना किच्छा, ऊधमसिंह नगर के पास से एक प्लास्टिक के डिब्बे में रखी 15.33 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की गई।
पुलभट्टा पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 15.33 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग के दौरान यह बरामदगी की गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी का नेटवर्क किन-किन लोगों से जुड़ा हुआ है।
क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है, वहीं पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें, ताकि ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।






















