Home उत्तराखण्ड सुनेरा बंगाली कॉलोनी, किच्छा में आयोजित मां बसंती दुर्गा देवी पूजा (दुर्गा...

सुनेरा बंगाली कॉलोनी, किच्छा में आयोजित मां बसंती दुर्गा देवी पूजा (दुर्गा पूजा) का शुभारंभ

36
0
Google search engine

रंजीत संपादक

किच्छा:- वार्ड नंबर 2, सुनेरा बंगाली कॉलोनी, किच्छा में आयोजित मां बसंती दुर्गा देवी पूजा (दुर्गा पूजा) का शुभारंभ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर पंडाल में पहुंचने पर आयोजक मंडल द्वारा उनका अंगवस्त्र ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि मां दुर्गा की आराधना भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक है। मां की पूजा हमें शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सांस्कृतिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

पूर्व विधायक ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और संस्कृति को जीवंत रखने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने आयोजक मंडल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु उपस्थित रहे और मां दुर्गा के जयकारों के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मां की सुंदर प्रतिमा बनाने वाले बाल कलाकार कक्षा आठवीं के छात्र आकाश ढाली को सम्मानित करते हुए पुरस्कृत किया। इस दौरान ठाकुर संजीव सिंह, संजीव खन्ना, विशाल गुप्ता, नितिन वाल्मीकि, हीरा सरकार, मनिंदर ढाली, विपिन जोशी, तारक सरकार, सपन मजूमदार, महादेव, कल्याणी सरकार, मीना विश्वास, दयाल विश्वास, कालीपद वैरागी, संतोष मंडल, सचिन बाल्मीकि, बिज्जू सिंधी, कमलेश दुबे, विशाल मेहरा समेत समस्त वार्डवासी उपस्थित थे।

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here