रंजीत संपादक
रुद्रपुर। क्षेत्र में जल विभाग की लापरवाही के चलते लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो से तीन दिनों से पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण स्थानीय लोग परेशान हैं। रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं और लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए भी उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। घरों में पानी नहीं पहुंचने से खाना बनाने, नहाने, कपड़े धोने और अन्य जरूरी कामों में दिक्कतें आ रही हैं। इसके बावजूद जल विभाग की ओर से समस्या का समाधान कब तक किया जाएगा, इसे लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है।
लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि किसी तकनीकी खराबी या अन्य कारण से पानी की सप्लाई बाधित है, तो विभाग को इसकी जानकारी देकर समस्या का शीघ्र समाधान करना चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर जल विभाग कब जागेगा और गरुड़ के लोगों को पेयजल संकट से कब राहत मिलेगी?
मीडिया संदेश | जनहित में जारी





















