Home उत्तराखण्ड नदीम अख्तर को लेकर सपा ने किया रुख स्पष्ट, निष्कासन के बयान...

नदीम अख्तर को लेकर सपा ने किया रुख स्पष्ट, निष्कासन के बयान पर भी जताई आपत्ति

14
0
Google search engine

इंट्रो: काशीपुर के चर्चित “आई लव मोहम्मद” प्रकरण को लेकर अब समाजवादी पार्टी की ओर से बड़ा बयान सामने आया है।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सत्यनारायण सचान ने काशीपुर से पूर्व मेयर प्रत्याशी और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नदीम अख्तर को पार्टी का सम्मानित साथी बताते हुए उनके समर्थन में खुलकर बात रखी है। उन्होंने कहा कि सपा नेता हनीफ़ गांधी और दानिश चौधरी भी सम्मानित नेता हैं! डॉ. सचान ने कहा कि पूरे प्रकरण में नदीम अख़्तर सहित तीनों नेताओं को राजनीतिक बदले की भावना से निशाना बनाए जाने की शिकायत पार्टी ने पहले भी की थी और पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की गई थी। हालांकि, इसके बावजूद वरिष्ठ नेता नदीम अख्तर कई महीनों के लिए जेल जाना पड़ा था । उन्होंने कहा की पार्टी को न्यायालय पर पूरा भरोसा है और तीनों ही नेता अदालत से दोषमुक्त होंगे।  वीओ-1: काशीपुर में “आई लव मोहम्मद” प्रकरण के बाद सियासत लगातार गरमाती रही है। इस मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नदीम अख्तर, हनीफ गांधी और दानिश चौधरी को लेकर सपा की तरफ़ से बड़ा राजनीतिक बयान भी सामने आया है।समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड ने उस समय भी कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए थे और निष्पक्ष जांच की मांग की थी। वीओ-2: अब 7 सितंबर 2026 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सत्यनारायण सचान की ओर से जारी पत्र ने इस पूरे मामले में पार्टी का रुख साफ कर दिया है।पत्र में कहा गया है कि तीनों नेताओं को राजनीतिक बदले की भावना के चलते षड्यंत्र के तहत निशाना बनाया गया और उन्हें झूठा फंसाया गया। जबकि स्थानीय लोगों के कार्यक्रम में उन्हें केवल आमंत्रित किया गया था। और कार्यक्रम के बाद सभी वहाँ से चले गए थे।साथ ही पत्र में कहा गया है कि पार्टी को न्यायालय पर पूरा विश्वास है और तीनों नेता दोषमुक्त होंगे।वीओ-3: वहीं, पूरे प्रकरण के बाद एक पूर्व जिलाध्यक्ष द्वारा मीडिया में तीनों नेताओं को पार्टी से निष्कासित किए जाने का बयान दिए जाने की भी आलोचना की गई है । डॉ. सचान ने स्पष्ट किया कि किसी प्रत्याशी रहे व्यक्ति या पदाधिकारी को पार्टी से निष्कासित करने का अधिकार केवल राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास होता है, किसी अन्य के पास नहीं यानी समाजवादी पार्टी की ओर से अब साफ संदेश दिया गया है कि नदीम अख्तर, हनीफ गांधी और दानिश चौधरी पार्टी के सम्मानित साथी हैं।वीओ-4: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ने तीनों नेताओं से उम्मीद जताई है कि वे पूरी निष्ठा और लगन के साथ पार्टी के सिद्धांतों को आगे बढ़ाएंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।साथ ही पार्टी को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।अब देखना होगा कि इस बयान के बाद काशीपुर की सियासत में इसका क्या असर देखने को मिलता है।आउट्रो: फिलहाल समाजवादी पार्टी की ओर से जारी इस पत्र के बाद यह स्पष्ट है कि नदीम अख्तर, हनीफ गांधी और दानिश चौधरी को पार्टी का समर्थन प्राप्त है, और पार्टी नेतृत्व ने उन्हें सम्मानित साथी बताते हुए संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई है।

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here