रंजीत कुमार
पंजीकृत मुकदमा FIR.NO- 44-2026 धारा- 64/351(2)BNS दिनांक-02.02.2026 को वादिनी मुकदमा की दाखिला तहरीर बाबत अभियुक्त विपिन कुमार पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम हरदुआ थाना मिलक जिला रामपुर उ०प्र० हाल निवासी आजाद नगर, वार्ड नं0-07, थाना ट्रांजिट कैम्प, जनपद ऊ0 सि0 नगर उम्र- 23 वर्ष के द्धारा पीड़िता के साथ जबरदस्ती बलात्संग करना तथा जान से मारने की धमकी देना के आधार पर थाना हाजा पर मु0 उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।अभियुक्त विपिन कुमार उपरोक्त की तलाश हेतु सीसीटीवी कैमरो की फूटेज तथा सर्विलांश की मदद से आज दिनांक -03.02.2026 को मोदी मैदान के पास से अभियुक्त विपिन कुमार उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय में पेश किया जा रही है।






















