Home उत्तराखण्ड ऑपरेशन प्रहार” के तहत किच्छा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 06 वारंटी गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार” के तहत किच्छा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 06 वारंटी गिरफ्तार

123
0
Google search engine

रंजीत संपादक :-  जनपद ऊधम सिंह नगर में  पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” एवं वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत कोतवाली किच्छा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय से निर्गत वारंटों के अनुपालन में 06 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली किच्छा पुलिस द्वारा दिनांक 20 मई 2026 को अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गुरुदेव सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी वार्ड नंबर-17 बंगाली कॉलोनी थाना पुलभट्टा, अनीश पुत्र कासिम अली निवासी गऊघाट थाना किच्छा, जितेंद्र पुत्र दीवान सिंह निवासी वार्ड नंबर-13 रेलवे कॉलोनी थाना किच्छा, आकाश कोहली पुत्र जमुना प्रसाद निवासी बंदिया भट्ट किच्छा, नदीम उर्फ शेरा पुत्र मनन खान निवासी वार्ड नंबर-8 गैस एजेंसी के पास किच्छा तथा मनजीत कौर पत्नी महेंद्र सिंह निवासी धोराडाम थाना किच्छा शामिल हैं।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम, आईपीसी की विभिन्न धाराओं तथा विद्युत अधिनियम से संबंधित मामले दर्ज हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।  ऊधम सिंह नगर पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाया जा रहा “ऑपरेशन प्रहार” लगातार प्रभावी रूप से जारी है। कानून से बचने वाले वारंटियों एवं अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। आमजन की सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here