Home उत्तराखण्ड वाहन चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण, अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में...

वाहन चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण, अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

57
0
Google search engine

रंजीत संपादक

जनपद ऊधमसिंहनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध   अजय गणपति द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 04 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

दिनांक 05.03.2026 को स्थानीय जनता द्वारा एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर कोतवाली रुद्रपुर पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उनसे गहन पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिलें चोरी की गई हैं तथा कुछ मोटरसाइकिलें जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) के थाना बिलासपुर क्षेत्र में छिपाकर रखी गई हैं।

अभियुक्तों की निशानदेही पर दिनांक 06.03.2026 को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम द्वारा थाना बिलासपुर, जनपद रामपुर (उ0प्र0) के पैगम्बरपुर क्षेत्र में दबिश देकर 03 अतिरिक्त चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इस प्रकार पुलिस द्वारा चोरी की 04 मोटरसाइकिलें बरामद कर वाहन चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा किया गया। उक्त प्रकरण में कोतवाली रुद्रपुर में एफआईआर संख्या 100/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व 35/106 बीएनएसएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here