रंजीत संपादक
ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति महोदय के निर्देशानुसार जनपद में अवैध नशे के विरुद्ध/ मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली किच्छा द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 09.03.2026 को दौराने चेकिंग ग्राम मिलख को जाने वाले रास्ते पर मजार के पास ग्राम कुरैया क्षेत्र में एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से मोटरसाइकिल संख्या UK 06 BD 2599 से परिवहन करते हुए एक प्लास्टिक की पन्नी में 15.20 ग्राम अवैध स्मैक, ₹1700 नगद तथा एक अदद मोबाइल फोन (OPPO) बरामद हुआ। बरामद स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग ₹1,50,000 (डेढ़ लाख रुपये) आंकी गई है।उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर कोतवाली किच्छा में अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा एफआईआर संख्या 79/2026, धारा 8/21/60/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।






















