डी के सरकार :- दिनेशपुर प्रेस क्लब सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित विराट कवि सम्मेलन में दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों से पहुंचे कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर शाम आयोजित कार्यक्रम में देशभक्ति, सामाजिक सरोकार, ओज और हास्य रस से परिपूर्ण कविताओं की प्रस्तुति ने माहौल को भावुक और उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद आयोजक समिति द्वारा सभी आमंत्रित कवियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजन समिति की ओर से सभी कवियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।





















