Home उत्तरप्रदेश 40 वें वर्ष में पहुंचा संजय नगर का ऐतिहासिक मां काली...

40 वें वर्ष में पहुंचा संजय नगर का ऐतिहासिक मां काली पूजा महोत्सव, श्रद्धालुओं में उत्साह

43
0
Google search engine

रंजीत संपादक :-  रुद्रपुर के वार्ड नंबर 11 स्थित संजय नगर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मां काली पूजा का वार्षिक उत्सव मनाया जा रहा है। इस वर्ष यह आयोजन अपने लगभग 40 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है। पूजा समिति द्वारा धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी तैयारी की गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां काली के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट।  संजय नगर में मां काली पूजा का यह ऐतिहासिक आयोजन पिछले लगभग 40 वर्षों से लगातार श्रद्धा और आस्था के साथ किया जा रहा है। इस वर्ष भी वार्षिक उत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और मां काली की भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।पूजा समिति के सदस्यों के अनुसार, इस वर्ष 40 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर और पूजा पंडाल में पहुंचना जारी है, जहां वे मां काली का आशीर्वाद लेकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।  स्थानीय लोगों का कहना है कि यह उत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का भी प्रतीक बन चुका है। हर वर्ष क्षेत्रवासी मिलकर इस आयोजन को सफल बनाते हैं और दूर-दूर से लोग यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।  कैमरापर्सन के साथ,डी.के. सरकार   🙏🙏,मीडिया संदेश परिवार की ओर से मां काली पूजा महोत्सव में पधारे सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ।🙏🙏

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here