रंजीत संपादक
पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति के कुशल निर्देशन में ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा संदिग्धों/बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों के विरुद्ध व्यापक सत्यापन अभियान संचालित किया जा रहा है। जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने घर-घर जाकर और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सघन चेकिंग की। दिनांक 23-02-2026 को अभियान के दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की है।कोतवाली खटीमा:* झनकट, मझोला, कस्बा बाजार और चकरपुर क्षेत्रों में पुलिस ने 74 लोगों का सत्यापन किया। यहाँ 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 04 चालान किए गए।
कोतवाली काशीपुर:*
पुलिस टीमों ने पटेल नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग करते हुए कुल 71 सत्यापन किए। नियमों की अनदेखी करने पर 81 पुलिस एक्ट के तहत 16 चालान और 83 पुलिस एक्ट के तहत 11 चालान काटकर वैधानिक कार्यवाही की गई।
कोतवाली बाजपुर:
मुंडियाकला, रैंटा और विक्रमपुर क्षेत्रों में पुलिस ने 65 व्यक्तियों का सत्यापन किया ।
कोतवाली सितारगंज:
सिडकुल, कस्बा सितारगंज, सरकड़ा और शक्तिफार्म क्षेत्रों में 31 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।.
थाना केलाखेड़ा:
गणेशपुर और बैरियादौलत क्षेत्रों में पुलिस द्वारा 28 सत्यापन किए गए
थाना दिनेशपुर:
वार्ड नं-04 क्षेत्र में 24 सत्यापन किए गए। यहाँ 81 पुलिस एक्ट में 09 चालान और 83 पुलिस एक्ट में 04 चालान किए गए।
कोतवाली किच्छा:*
बण्डिया भट्टा और गल्ला मण्डी क्षेत्रों में पुलिस ने 19 सत्यापन किए ।
कोतवाली नानकमत्ता:*
कस्बा नानकमत्ता, प्रतापपुर और केथुलिया क्षेत्रों में कुल 19 लोगों का सत्यापन किया गया।
कोतवाली जसपुर:*
कस्बा बाजार और मेघावाल पतरामपुर क्षेत्र में 18 सत्यापन किए गए। यहाँ 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 06 चालान किए गए।
*कोतवाली रुद्रपुर:*
रमपुरा क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा 17 सत्यापन किए गए और 83 पुलिस अधिनियम के तहत 04 चालान काटकर कार्यवाही की गई।
कोतवाली गदरपुर:
महतोष और गूलरभोज क्षेत्रों में पुलिस ने 15 व्यक्तियों का सत्यापन किया ।
*थाना पुलभट्टा:*
सिरौलीकलां क्षेत्र में पुलिस द्वारा 12 सत्यापन की कार्यवाही अमल में लाई गई।
*कोतवाली आईटीआई:*
जसपुर खुर्द क्षेत्र में 10 लोगों का सत्यापन किया गया ।
*कोतवाली झनकईया:*
राजीवनगर क्षेत्र में पुलिस टीम ने 06 सत्यापन किए।
*कोतवाली कुण्डा:*
सूर्या और शिवराजपुर क्षेत्रों में 02 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया
*कोतवाली पंतनगर:*
मस्जिद कालौनी में पुलिस द्वारा 01 व्यक्ति का सत्यापन किया गया।
आज दिनांक23/02/2026 के इस वृहद सत्यापन अभियान के दौरान जनपद पुलिस ने 412 व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन किया , नियमों का उल्लंघन करने पर 54 चालान किए गए।
SSP अजय गणपति ने जनपद वासियों से अपील की है कि वे अपने घरों और प्रतिष्ठानों में बाहरी व्यक्तियों को किराए पर रखने से पहले उनका पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।






















