Home अपराध खटीमा: ऑपरेशन प्रहार के तहत 580 ग्राम अवैध चरस के साथ 4...

खटीमा: ऑपरेशन प्रहार के तहत 580 ग्राम अवैध चरस के साथ 4 नशा तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त

11
0
Google search engine

रंजीत संपादक

ऊधमसिंहनगर। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। वर्तमान में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार और नशा मुक्त अभियान के तहत खटीमा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 4 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 580 ग्राम अवैध चरस बरामद की है, साथ ही तस्करी में प्रयुक्त काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन संख्या UK03B-0007 को भी कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार दिनांक 27 मई 2026 को खटीमा पुलिस टीम ने सितारगंज रोड क्षेत्र में चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 580 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई, जिसके बाद वाहन में सवार चारों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित सिंह पुत्र आनन्द सिंह निवासी बुन्देलाढेक थाना लोहाघाट जिला चम्पावत, सूरज सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी बुन्देलाढेक थाना लोहाघाट जिला चम्पावत, सूरज सिंह पुत्र नवीन सिंह निवासी खूटी बाजरीकोट थाना चम्पावत, तथा मनीष सिंह पुत्र सुन्दर सिंह निवासी त्यारसों जनकांडे थाना पाटी जिला चम्पावत के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी अजय गणपति ने साफ किया है कि जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक विकास कुमार प्रभारी चौकी चकरपुर, अपर उप निरीक्षक नाथ सिंह, हेड कांस्टेबल संजय कुमार और हेड कांस्टेबल रविंद्र नाथ शामिल रहे।

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here