Home उत्तराखण्ड ‘महकी फ़िज़ा’ की शानदार एंट्री, वीडियो और पोस्टर रिलीज़ होते ही छाया...

‘महकी फ़िज़ा’ की शानदार एंट्री, वीडियो और पोस्टर रिलीज़ होते ही छाया रोमांटिक अंदाज़

11
0
Google search engine

रंजीत संपादक

रुद्रपुर – शहर के नगर निगम सभागार में शुक्रवार को साज पिक्चर्स के बैनर तले निर्मित रोमांटिक लव सांग ‘महकी फ़िज़ा’ का वीडियो और पोस्टर भव्य समारोह के बीच रिलीज़ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शिव अरोरा और महापौर विकास शर्मा ने सांग का पोस्टर और वीडियो लॉन्च किया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों, निर्माताओं और स्थानीय प्रतिभाओं का उत्साह देखने लायक था।  इस मौके पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड की धरती प्रतिभाओं से भरी हुई है और अब स्थानीय कलाकारों को अपनी कला दिखाने के लिए बड़े शहरों की ओर भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि ‘साज पिक्चर्स’ जैसे मंच युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का काम कर रहे हैं। महापौर ने कहा, “आज उत्तराखंड का युवा हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रहा है। ‘महकी फ़िज़ा’ केवल एक गाना नहीं बल्कि यहां के कलाकारों की मेहनत, जुनून और सपनों का प्रतीक है। इस गाने में जिस तरह की गुणवत्ता दिखाई गई है, वह किसी बॉलीवुड प्रोजेक्ट से कम नहीं लगती। मुझे खुशी है कि रुद्रपुर जैसे शहर से ऐसी शानदार क्रिएटिव टीम सामने आ रही है। आने वाले समय में उत्तराखंड फिल्म और संगीत जगत का बड़ा केंद्र बनेगा।  उन्होंने निर्देशक नाहिद खान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने स्थानीय कलाकारों को साथ लेकर एक बेहतरीन प्रयोग किया है और युवाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। वहीं विधायक शिव अरोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नई फिल्म नीति का उद्देश्य प्रदेश की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है और ‘महकी फ़िज़ा’ जैसे प्रोजेक्ट उसी दिशा में एक सकारात्मक शुरुआत हैं।  विधायक शिव अरोरा ने कहा, “उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यहां के युवा अभिनय, संगीत, लेखन और तकनीकी क्षेत्र में शानदार काम कर रहे हैं। सरकार लगातार ऐसी नीतियां बना रही है जिससे स्थानीय कलाकारों को मंच मिले और प्रदेश में फिल्म उद्योग को बढ़ावा मिल सके। ‘महकी फ़िज़ा’ युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा और यह साबित करेगा कि छोटे शहरों से भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं।”उन्होंने पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड फिल्म निर्माण का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा कार्यक्रम में निर्देशक नाहिद खान ने सभी अतिथियों, कलाकारों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साज पिक्चर्स का उद्देश्य नई और उभरती प्रतिभाओं को मंच देना है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में वेब सीरीज़ और फिल्मों के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को बड़े स्तर पर अवसर दिए जाएंगे।  डायरेक्टर नाहिद खान ने बताया कि ‘महकी फ़िज़ा’ को एक नए प्रयोग के रूप में सीरियल स्टाइल में शूट किया गया है और इसका अगला पार्ट भी जल्द शूट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सांग प्रेम, भावनाओं और रिश्तों की खूबसूरती को बेहद सिनेमाई अंदाज़ में दर्शाता है।     युवा प्रोड्यूसर आतिश अरोरा ने बताया कि साज पिक्चर्स जल्द ही ऑडिशन आयोजित करेगा, जिसमें चयनित प्रतिभाओं को आगामी प्रोजेक्ट्स में अभिनय और तकनीकी कार्य करने का अवसर मिलेगा। आपको बता दें कि इस रोमांटिक सांग की शूटिंग रुद्रपुर और आसपास की कई खूबसूरत लोकेशनों पर की गई है। गाने की शूटिंग आर्क होटल, सामिआ लेक सिटी, सुनारीका गोल्ड एंड डायमंड सहित कई आकर्षक स्थानों पर हुई।   इस प्रोजेक्ट के प्रोड्यूसर प्रवीण अरोरा और आतिश अरोरा हैं। गाने में आतिश अरोरा, जज अरोरा, रमज़ा खान और गगनदीप ने अभिनय किया है। क्रिएटिव डायरेक्टर हिमांशु तिवारी हैं। गीत के बोल सचिन कुमार ने लिखे हैं, जबकि गायक गिलराज गिल ने अपनी मधुर आवाज़ से गीत को संवारा है। संगीत अमित ने तैयार किया है तथा एडिटिंग और सिनेमेटोग्राफी सोहेल आलम ने की है। प्रोजेक्ट में रोहताश बत्रा और प्रदीप बंसल का विशेष सहयोग रहा। टीम का दावा है कि ‘महकी फ़िज़ा’ दर्शकों को रोमांस और संगीत की खूबसूरत दुनिया में ले जाएगा और जल्द ही लोग इस गाने को गुनगुनाते नजर आएंगे। फिलहाल यह सांग यूट्यूब पर रिलीज़ हो चुका है और जल्द ही विभिन्न ओटीटी एवं ऑडियो प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगा।

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here