रंजीत संपादक
ऊधमसिंहनगर। पर्यावरण संरक्षण, फिटनेस और अनुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसएसपी अजय गणपति ने एक सराहनीय पहल करते हुए “फ्यूल अनुशासन पॉलिसी” के तहत करीब 5 किलोमीटर पैदल चलकर अपने कार्यालय पहुंचकर एक नई मिसाल पेश की।
एसएसपी द्वारा प्रत्येक शनिवार को “नो व्हीकल डे” अनिवार्य किया गया है। इसी क्रम में उन्होंने पैदल चलकर न केवल फिटनेस का संदेश दिया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूकता फैलाने का प्रयास किया।
रास्ते में उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें जूस और ठंडा पानी वितरित किया। साथ ही आमजन से रुककर उनकी समस्याएं भी सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
एसएसपी की इस अनोखी पहल को लेकर स्थानीय जनता में खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने उनकी जमकर सराहना की।





















