रंजीत संपादक
भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बिट्टू चौहान ने दी देशवासियों को दीपावली एवं भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
दीपावली एवं भाई दूज के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बिट्टू चौहान ने समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।
इस शुभ अवसर पर बिट्टू चौहान ने कहा कि दीपावली खुशियों, रोशनी और सकारात्मकता का त्योहार है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर तथा बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है।
उन्होंने सभी देशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि माँ लक्ष्मी की कृपा सभी पर बनी रहे और हर घर में खुशियों का दीपक रोशन हो।
वहीं भाई दूज के पावन अवसर पर उन्होंने भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और रिश्तों की मिठास को बनाए रखने का संदेश दिया।
अंत में बिट्टू चौहान ने सभी से त्योहारों को आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
मीडिया संदेश परिवार की ओर से भी समस्त देशवासियों को दीपावली एवं भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं।





















