संवाददाता लकी किच्छा
किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने बुधवार को जनसंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत भुड़ा घोड़ी, मोहन बोरिंग, नई कॉलोनी देवरिया, चंदन नगर/गोठा एवं मल्ली देवरिया सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान विधायक बेहड़ ने शिमला पिस्तौर में विधायक निधि से ₹5 लाख की लागत से निर्मित श्मशान घाट निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं तथा आम जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसंवाद के दौरान विधायक बेहड़ ने कहा कि उनके प्रयासों से इन क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। विधायक निधि के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अनेक बड़ी एवं छोटी सड़कों का निर्माण एवं स्वीकृति कराई गई है। उन्होंने बताया कि गोलू मंदिर वाली सड़क, पनचक्की फार्म मोड़ सड़क सहित कई महत्वपूर्ण मार्गों का निर्माण उनके प्रयासों से संभव हो सका है। इसके अतिरिक्त विधायक निधि से सड़कों के साथ-साथ अनेक जनहित के विकास कार्य भी कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में भी क्षेत्र में अनेक विकास कार्य कराए जाएंगे तथा जो कार्य प्रगति पर हैं उन्हें शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा। विधायक ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि विकास की यह गति आगे भी निरंतर जारी रहेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य गुरदास कालड़ा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, गुलशन सिंधी, चंदन पांडे, किन्नू शुक्ला, ग्राम प्रधान विकास गंभीर, अजीत सचदेवा, पूर्व प्रधान रामबहादुर,परशुराम,महाशय,देवबहादुर,गुलशन मक्कड़, विशाल, अशोक मक्कड़, परशुराम, सुनील बिष्ट,राहुल बिष्ट,राधा देवी,शांति देवी,उमा देवी,भावना देवी,पार्वती देवी,मुन्नी देवी सहित सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।





















