Home अपराध नशे के खिलाफ सितारगंज पुलिस का बड़ा एक्शन, 119 ग्राम स्मैक सहित...

नशे के खिलाफ सितारगंज पुलिस का बड़ा एक्शन, 119 ग्राम स्मैक सहित तस्कर दबोचा

55
0
Google search engine

रंजीत संपादक   :-   सितारगंज।  पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और कोतवाली सितारगंज पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 119 ग्राम अवैध स्मैक और तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 35 लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेंद्र चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर श्री उत्तम सिंह नेगी के निर्देश तथा क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/सर्किल रुद्रपुर श्री विभव सैनी के पर्यवेक्षण में निरीक्षक मनोज रतूड़ी प्रभारी ANTF और प्रभारी निरीक्षक सुन्दरम शर्मा के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा 16 मई 2026 को रुद्रपुर-सितारगंज हाईवे पर अमरिया चौराहे से आगे संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने शाबाद हुसैन पुत्र साबिर हुसैन निवासी बाईपास कॉलोनी वार्ड नंबर 11, कोतवाली सितारगंज, जिला ऊधम सिंह नगर उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 119 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कोतवाली सितारगंज में FIR संख्या 233/26 धारा 8/21/60 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह स्मैक अपने दोस्त नदीम निवासी बहेड़ी, बरेली से लाया था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी शाबाद हुसैन पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के मामलों में कोतवाली सितारगंज तथा थाना अमरिया, पीलीभीत से जेल जा चुका है।

पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here