Home अपराध वारण्टी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, सास-बहू गिरफ्तार

वारण्टी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, सास-बहू गिरफ्तार

120
0
Google search engine

रंजीत संपादक

जसपुर। उधमसिंहनगर जिले के जसपुर क्षेत्र में गैर जमानती वारंट की तामील करने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों द्वारा लाठी-डंडों और पाठल से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में पुलिस टीम ने किसी तरह अपनी जान बचाई। मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह समेत पांच आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट जसपुर द्वारा एफआईआर संख्या 508/2023, केस क्राइम नंबर 494/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम के मामले में अभियुक्त सुखविंदर सिंह पुत्र बिशन सिंह निवासी भोगपुर डाम नंबर-2 जसपुर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। उक्त वारंट की तिथि 16 मई 2026 नियत थी।

दिनांक 15 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि वारण्टी सुखविंदर सिंह अपने घर पर मौजूद है। सूचना पर चौकी प्रभारी पतरामपुर उपनिरीक्षक गोविंद सिंह मेहता व कांस्टेबल सुभाष डुंगरियाल वारंट की तामील के लिए उसके घर पहुंचे। पुलिस टीम ने रात करीब 9 बजे सुखविंदर सिंह को उसके घर के आंगन से पकड़ लिया और उसे वारंट की जानकारी दी।

इसी दौरान सुखविंदर सिंह ने जोर-जोर से शोर मचाकर अपने परिजनों को बुला लिया। आरोप है कि मौके पर उसकी मां शीलो कौर, पत्नी मंजीत कौर, भाई मंगत सिंह, चचेरे भाई संदीप सिंह, राजू सिंह तथा जगपाल सिंह उर्फ जस्सा पहुंच गए और पुलिस टीम को घेर लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के हाथों में लाठी-डंडे और पाठल थे तथा सभी लोग गाली-गलौज करते हुए सुखविंदर सिंह को छुड़ाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान शीलो कौर ने उपनिरीक्षक गोविंद मेहता के हाथ से वारंट छीनने का प्रयास किया, जिससे वारंट का कुछ हिस्सा फट गया।

जब पुलिस टीम सुखविंदर सिंह को वहां से ले जाने लगी तो आरोपियों ने एक राय होकर पुलिस पर हमला कर दिया। आरोप है कि संदीप सिंह ने पाठल से पुलिस टीम पर जानलेवा वार किया, लेकिन पुलिस कर्मियों ने किसी तरह खुद को बचा लिया। पुलिस का कहना है कि यदि समय रहते बचाव नहीं किया जाता तो गंभीर घटना हो सकती थी।

घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उपनिरीक्षक गोविंद सिंह मेहता की तहरीर पर कोतवाली जसपुर में मुकदमा एफआईआर नंबर 186/2026 धारा 109, 121, 127(2), 132, 190, 191(2), 191(3), 221, 324, 351(2), 352 और 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो महिलाओं — शीलो कौर पत्नी स्वर्गीय विशन सिंह तथा मंजीत कौर पत्नी सुखविंदर सिंह निवासी भोगपुर डाम नंबर-2 जसपुर — को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह, मंगत सिंह, संदीप सिंह, राजू सिंह और जगपाल सिंह उर्फ जस्सा फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस ने यह भी कहा है कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर भ्रामक और तथ्यहीन पोस्ट कर पुलिस की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर भी नजर रखी जा रही है।

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here