Home उत्तराखण्ड खटीमा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर कच्ची शराब के साथ...

खटीमा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार

7
0
Google search engine

रंजीत संपादक :-  खटीमा अवैध मादक द्रव्यों के निर्माण, बिक्री एवं भंडारण के खिलाफ आबकारी विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 18 अगस्त 2026 को खटीमा आबकारी विभाग की क्षेत्र-2 टीम ने बिगराबाग क्षेत्र में दबिश देकर करीब 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, माननीय आबकारी आयुक्त के आदेश एवं जिला आबकारी अधिकारी, ऊधमसिंह नगर के निर्देश पर अवैध मादक द्रव्यों के निर्माण, बिक्री और भंडारण के अड्डों के समूल विनष्टीकरण के लिए अभियान चलाया जा रहा हैइसी अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक बृजेश जोशी के नेतृत्व में क्षेत्र-2 खटीमा की टीम ने बिगराबाग क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान बृजवाला देवी पत्नी मनोज सिंह, निवासी बिगराबाग, खटीमा को 40 पाउचों में लगभग 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।  आबकारी विभाग की टीम ने बरामद शराब को कब्जे में लेते हुए अभियुक्ता के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है।  कार्रवाई के दौरान आबकारी निरीक्षक बृजेश जोशी के नेतृत्व में खटीमा आबकारी विभाग का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here