Home अपराध Sun Pharma, Intas, Macleods के नाम पर बन रहीं थीं नकली दवाइयाँ,...

Sun Pharma, Intas, Macleods के नाम पर बन रहीं थीं नकली दवाइयाँ, एसटीएफ ने किया बड़ा खुलासा

119
0
Google search engine

रंजीत संपादक

बाजपुर/देहरादून। उत्तराखण्ड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए ऊधमसिंहनगर जनपद के बाजपुर स्थित एक फैक्ट्री पर छापेमारी कर नकली दवाइयों के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में नकली एलोपैथिक दवाइयाँ, पैकेजिंग मशीनें, अवैध अंग्रेजी शराब, आबकारी होलोग्राम और पैकिंग सामग्री बरामद की गई है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ के निर्देशन में एसटीएफ कुमाऊँ यूनिट और औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने बाजपुर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित कोविल बायोटैक (प्लॉट संख्या F-13 एवं F-14) में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान धीरेन्द्र पुत्र ब्रह्म सिंह, निवासी बुलन्दशहर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया।जांच में सामने आया कि आरोपी बिना किसी वैध औषधि निर्माण लाइसेंस के आयुर्वेदिक और फूड लाइसेंस की आड़ में STADMED, Macleods, Intas, Sun Pharma सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम से नकली एलोपैथिक एवं जीवन रक्षक दवाइयों का निर्माण और पैकेजिंग कर बाजार में सप्लाई कर रहा था।एसटीएफ ने आरोपी की निशानदेही पर एनएच-74 स्थित गोदाम में भी छापेमारी की, जहां से हजारों की संख्या में तैयार नकली दवाइयाँ, पैकिंग सामग्री और अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हरियाणा से अवैध शराब मंगाकर उत्तराखण्ड में सप्लाई करने की बात स्वीकार की है।कार्रवाई के दौरान लगभग एक लाख से अधिक टैबलेट और 15 हजार से अधिक सिरप की बोतलें बरामद की गईं। इनमें अम्लता, एंटीबायोटिक, दर्द निवारक, प्रोस्टेट, कैल्शियम, विटामिन और आयरन सप्लीमेंट जैसी दवाइयाँ शामिल हैं। इसके अलावा मैकडॉवेल ब्रांड की अवैध शराब, नकली होलोग्राम, रैपर, ढक्कन और पैकिंग सामग्री भी जब्त की गई।एसटीएफ ने फैक्ट्री से दवाइयों के निर्माण में प्रयुक्त एसएस टैंक, फिलिंग मशीन, सीलिंग मशीन, लेबलिंग मशीन सहित अन्य उपकरण भी कब्जे में लिए हैं।अभियुक्त के विरुद्ध थाना बाजपुर में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अवैध शराब की बरामदगी के संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत अलग से कार्रवाई की जा रही है।एसटीएफ उत्तराखण्ड ने स्पष्ट किया है कि जनस्वास्थ्य और उपभोक्ताओं के जीवन से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। मामले में शामिल अन्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क की तलाश की जा रही है।

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here