Home उत्तरप्रदेश फर्जी मार्कशीट और दो जन्म प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी का आरोप,...

फर्जी मार्कशीट और दो जन्म प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी का आरोप, पर्यावरण मित्र की बर्खास्तगी व FIR की उठी मांग

22
0
Google search engine

 रंजीत संपादक    :-उधम  सिंह नगर/केलाखेड़ा। नगर पंचायत केलाखेड़ा में कार्यरत पर्यावरण मित्र नरेश कुमार पर फर्जी मार्कशीट और कथित रूप से कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने का आरोप लगा है। मामले में जिलाधिकारी उधम सिंह नगर को ज्ञापन सौंपकर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और सेवा से बर्खास्त करने की मांग की गई है शिकायतकर्ताओं के अनुसार नरेश कुमार की वर्ष 2015 में नगर पंचायत केलाखेड़ा में पर्यावरण मित्र के पद पर स्थायी नियुक्ति हुई थी। आरोप है कि नियुक्ति के समय उन्होंने अपनी जन्मतिथि 15 अक्टूबर 1994 दर्शाई, जबकि उनकी वास्तविक जन्मतिथि 5 जून 1987 है। यह भी आरोप लगाया गया है कि उन्होंने दो अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर कथित रूप से कूटरचित दस्तावेजों का उपयोग किया। बताया गया कि इस मामले की पहली लिखित शिकायत वर्ष 2022 में प्रशासन से की गई थी, लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतों के बाद वर्ष 2025 में जिलाधिकारी उधम सिंह नगर द्वारा एक जांच समिति गठित की गई। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि जांच समिति ने नरेश कुमार के पास दो जन्म प्रमाण पत्र होने की पुष्टि की है। इसी मामले में आज एक शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर आरोपी कर्मचारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने, जांच रिपोर्ट के आधार पर सेवा से बर्खास्त करने तथा मामले में लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) और संबंधित अधिकारियों ने अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का दावा करती है, लेकिन जांच में तथ्यों की पुष्टि होने के बावजूद संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होना कई सवाल खड़े करता है।नोट: इस मामले में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ताओं के दावों पर आधारित हैं। संबंधित कर्मचारी या प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाना चाहिए।

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here