Home उत्तराखण्ड ऊधमसिंहनगर पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ — 8.5 लाख से अधिक की स्मैक...

ऊधमसिंहनगर पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ — 8.5 लाख से अधिक की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

138
0
Google search engine

रंजीत संपादक

जनपद ऊधमसिंहनगर में नशा तस्करों के खिलाफ चल रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 3 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से साढ़े आठ लाख रुपये से अधिक कीमत की स्मैक बरामद हुई है।
पहली कार्रवाई — कोतवाली जसपुर पुलिस
गश्त के दौरान पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा—
जयविन्दर कुमार (23 वर्ष) को 6.90 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
राजेन्द्र कुमार (26 वर्ष) को 10.25 ग्राम स्मैक व मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया।
दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बाइक सीज की गई है और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
दूसरी कार्रवाई — ट्रांजिट कैम्प पुलिस
शिवनगर रोड पर चेकिंग के दौरान—
सुमित (25 वर्ष) को 11.51 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी में काली व पारदर्शी पन्नियों में रखी स्मैक शामिल है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
पुलिस का सख्त संदेश
एसएसपी अजय गणपति ने साफ कहा है कि जनपद में नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत ऐसे अपराधियों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here