रंजीत संपादक
ऊधम सिंह नगर जिले के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। आईपीएस अधिकारी मणिकांत मिश्रा की जिले में वापसी से पुलिस महकमे में नई उम्मीदें जगी हैं। उनके आगमन को कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
मणिकांत मिश्रा अपनी सख्त कार्यशैली और अपराध के खिलाफ कड़े रुख के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उनकी वापसी से अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस का शिकंजा और मजबूत होने की उम्मीद है। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराधियों पर कार्रवाई करना और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास कायम करना बड़ी प्राथमिकता रहेगी।
मीडिया संदेश परिवार की ओर से आईपीएस मणिकांत मिश्रा जी को ऊधम सिंह नगर जिले में वापसी पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
हम उम्मीद करते हैं कि आपके नेतृत्व में ऊधम सिंह नगर पुलिस अपराध के खिलाफ और मजबूती से कार्रवाई करेगी तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण मिलेगा।
















